फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेगंज को 250 केवीए ट्रांसफार्मर की सौगात

Wed, 18 Feb 2015 07:25 PM IST
बांकेगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में अस्पताल रोड पर लगे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर के फुंकने के बाद लोगों की मांग पर जेई सर्वेश सिंह ने अरसे बाद बांकेगंज कस्बा के लिए 250 केवीए के ट्रांसफार्मर की सौगात दी है।
विज्ञापन

बता दें कि कस्बे में अस्पताल रोड पर लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार की सुबह फुंक गया था। इस ट्रांसफार्मर पर अपेक्षाकृत लोड अधिक होने के कारण अक्सर फुंक जाता था। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी। इस कारण गुस्साए उपभोेक्ताओं ने जेई से बांकेगंज कस्बा में 250 केवीए ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की थी। उधर गोला रोड के उपभोक्ताओं विनोद गोयल, हरीकिशन गोयल, वेद प्रकाश गुप्ता, बजरंग अग्रवाल, नेतराम गोयल, संजय और मनोज माहेश्वरी आदि ने भी जेई से 100 केवीए  ट्रांसफार्मर की जगह 250 केवीए लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें