पैसे जमा करने को लेकर दिन भर लगी रहीं लंबी लंबी लाइनें
पैसे जमा करने को लगी भीड़ को जब शाम चार बजे के बाद से गेट बंद करने से मायूस लौटना पड़ा तो नाराज ग्राहकों ने हंगामा शुरू कर दिया। मालपुर स्थित एक बैंक के बाहर खड़े ग्राहकों और बैंक कर्मियों में खूब नोक झोंक हुईं। यही हाल गुलरिया बिजुआ बैंक का भी हुआ।
क्षेत्रीय बैंकों में सुबह नौ बजे से लंबी-लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गईं थीं। बिजुआ स्थित इलाहाबाद बैंक में दो जमा काउंटर बनाए गए थे, लेकिन भुगतान का एक ही काउंटर होने से महिला एवं पुरुष ग्राहकों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। मैनेजर समेत पूरा स्टाफ लगा था, लेकिन ग्राहकों की भीड़ कम नही हो रही थी। बिजुआ में कैश कम होने के चलते महज एक हजार रुपये प्रत्येक ग्राहक को दिए गए। गुलरिया स्थित स्टेट बैंक में भी स्टाफ कमी के चलते चार बजे के बाद बाहर खड़ी भीड़ को वापस कर दिया गया। गुलरिया में लगा एसबीआई का एटीएम तकनीकी खराबी से नही चला, मैनेजर ने बताया कि उम्मीद है, कल एटीएम काम करने लगेगा।