फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने जिस जमीन का कराया था बैनामा उसी पर किया पूजन

विज्ञापन
भूमि की पैमाइश करते तहसीलदार। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
निघासन। तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ शुक्रवार को भूमि की पैमाइश की, जिसमें 18 डिस्मिल खेत कम मिला। तहसीलदार के मुताबिक यह खेत एक पड़ोसी के खेत में निकला है। तीनों पक्षों को बुलाकर तहसीलदार मामले का निपटारा कराने की कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार धर्मेंद्र पांडे ने बताया कि कस्बा निवासी महिला दुल्ला ने बताया था कि कागजों में यह भूमि पांच बीघा है, लेकिन मौके पर चार बीघा ही भूमि निकली। यह भूमि उसके चार बेटों के नाम दर्ज है। उसके बेटे मटरू की मौत के बाद एक चौथाई हिस्सा भूमि उनकी पत्नी रिंकू के नाम चली गई। रिंकू ने उस भूमि को सिंगाहा निवासी ओमप्रकाश के नाम बैनामा करा दिया। ओमप्रकाश ने विधायक शशांक वर्मा के नाम एक चौथाई हिस्सा बैनामा कर दिया। उसी के अनुसार विधायक ने एक बीघा पांच बिसवा जमीन पर कब्जा लिया था। महिला का आरोप है कि विधायक ने बुधवार को बैनामा की हुई भूमि के अलावा उसकी भूमि पर लगी धान की पौध को कटवा दिया और कब्जा करते हुए पूजन करा दिया। तहसीलदार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और विवादित भूमि की पैमाइश कराई तो 18 डिस्मिल भूमि पड़ोस के खेत में निकली और विधायक ने जिस भूमि पर पूजा की वह बैनामा कराई हुई थी।
वर्जन...
विधायक ने बैनामा की हुई भूमि पर ही भूमि पूजन कराया था। थोड़ा धान लगा था, उसे खुरपा आदि से छीला गया था। पूरा रकबा 18 बिसुवा कम है, जिसे पूरा करने के लिए दूसरे खेत स्वामी को बुलाया गया है। पीड़ित दुल्ला के बेटों की भूमि पूरी की जाएगी। दुल्ला का खेत जिसने बनाया है उसी ने धान अधिक काट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धर्मेंद्र पांडे, तहसीलदार निघासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें