फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बलरामपुर ने जीता कृषक समाज प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट

Tue, 30 Dec 2025 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला में कृषक समाज प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट की विजेता टीम को ट्राॅफी देते अतिथि। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान पर 63वें प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मैच बलरामपुर की टीम ने जीत लिया। ध्यानचंद क्लब गोला टीम को 3-2 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व ओलंपियन देवेंद्र सिंह भंडारी और प्रबंधक पूर्व सांसद रविप्रकाश वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराई। फाइनल मैच ध्यान चंद क्लब गोला व स्टार इलेविन बलरामपुर के मध्य हुआ।
चौथे मिनट में बलरामपुर के खिलाड़ी विनय ने फील्ड गोल किया। 9वें मिनट में गोला के खिलाड़ी हरमंदीप सिंह ने पेनल्टी काॅर्नर के जरिये गोल दागा। 35वें मिनट में बलरामपुर के खिलाड़ी कुनाल ने फील्ड गोल किया।
विज्ञापन

38वें मिनट में बलरामपुर के खिलाड़ी बजरंगी ने पेनल्टी कार्नर के जरिये गोल किया। 45वें मिनट में गोला के खिलाड़ी हरमंदीप सिंह ने पेनल्टी काॅर्नर के द्वारा गोल किया। बलरामपुर 3-2 से विजय रही। अंपायर रविशंकर मिश्र, बृजेश यादव, सह संयोजक मंत्री अशोक कुमार वर्मा, डॉ. अनिल कुमार, अरुण शेखर, संचालन देवेंद्र सिंह, आशीष पांडे, ओम प्रकाश, चिकित्सा व्यवस्था डेविड,कौशल, ऑडिटर सौरभ गुप्ता, टेक्निकल राजश्री शुक्ला, सरोज कुमार वर्मा और कपिल, सुमित और वीरेंद्र रहे। इस मौके पर विश्वनाथ सिंह, नारायण लाल वर्मा, डॉ. लखपति राम वर्मा, विनोदचंद्र मिश्र, श्याम मूर्ति शुक्ला, प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज और लखपत भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें