प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट का पांचवां दिन
कृषक समाज इंटर कॉलेज में चल रहे 54वें प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के पांचवें दिन सेमीफाइनल खेला गया, जिसमें बलरामपुर और गुरुनानक क्लब बरेली की टीम विजयी रहीं।
कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान पर खेले जा रहे प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के सेमी फाइनल का पहला मैच स्टार इलेवन बलरामपुर और सांई ट्रेनिंग सेंटर बरेली के बीच खेला गया है। कड़े मुकाबले के बाद दोनों टीमें बराबरी पर रही। एंपायर ने पेनाल्टी शूट आउट के सहारे दोबारा मैच कराया। जिसमें बलरामपुर की टीम 4-2 से विजयी रही।
दूसरा मैच गुरुनानक क्लब बरेली और सांई ट्रेनिंग सेंटर वाराणसी के बीच खेला गया। इस मैच में भी दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। पेनाल्टी शूट आउट में गुरुनानक क्लब बरेली ने 3-2 से जीत हासिल की।
इस मैच में मोहम्मद शादाब और मोहम्मद अरशद ने अंपायरिंग की। जीत के साथ ही दोनों टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया। टेक्निकल टेबुल पर राजेंद्र कुमार निषाद और शिवराज पटेल रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुमति नरायन दीक्षित, नरायन लाल वर्मा, डॉ सूर्यप्रकाश वर्मा, रामबहादुर वर्मा, श्याम मूर्ति शुक्ल, सुशील मिश्र, सतीशचंद बाजपेयी, सरोज कुमार वर्मा, डॉ डेविड, डॉ अनिल, कपिल वर्मा, प्रियम शुक्ल सहित कई खेलप्रेमी मौजूद रहे।
--
टूर्नामेंट का फाइनल आज
गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कॉलेज में हो रहे प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मैच इलेवन स्टार बलरामपुर और गुरुनानक क्लब बरेली के बीच 22 दिसंबर को कालेज के मैदान पर खेला जाएगा।