फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला में धू-धू कर जला रावण का पुतला

Thu, 13 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
रावण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राम के हाथों हुआ अहंकार और बुराई के प्रतीक रावण का वध
विज्ञापन

नगर के मेला मैदान पर विभीषण के शरणागत होने की लीला के साथ, कुंभकर्ण और रावण वध का मंचन कर इनके विशाल पुतलों का दहन किया गया, जिसे देख दर्शक भाव विभोर होकर राम की जयजयकार कर उठे।  
रामलीला में दाऊ दयाल आदर्श एकता मंडल वृंदावन मथुरा के कलाकारों ने रामलीला का मंचन करते हुए दिखाया कि विभीषण के बार बार समझाने पर रावण ने क्रोधित होकर उसे लात मारकर लंका से भगा दिया। जिस पर विभीषण भगवान श्रीराम की शरण में चले गए। भगवान राम ने समुद्र से जल मंगाकर विभीषण को लंका का राज्याभिषेक किया। घमासान युद्ध में भगवान श्रीराम द्वारा कुंभकरण और लक्ष्मण द्वारा मेघनाद का वध होने पर आहत रावण स्वयं रथ पर सवार होकर युद्ध के लिए आ गया। भगवान श्रीराम को पैदल देखकर स्वर्ग से इंद्र के सारथी मातिल रथ लेकर आ गए। जिस पर चढ़कर श्रीराम ने विभीषण के बताने पर कि इसकी नाभि में अमृत है, रावण का वध कर दिया। यह मंचन देख मेला ग्राउंड में मौजूद दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट और जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। मंचन के बाद पीलीभीत जिले के पूरनपुर के ठाकुर आतिशबाज की आतिशबाजी के नजारे ने मेला ग्राउंड को चर्खियों की छतरी, अनार की चकाचौंध से भर दिया। पटाखों की गगनभेदी गूंज ने अन्याय पर न्याय की विजय का आभास करा दिया। 
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि मुन्नालाल अवस्थी, विधायक प्रतिनिधि नितिन तिवारी ने फुलझड़ी लेकर लंका, मेघनाद, कुंभकर्ण और अहंकारी रावण के पुतलों में आग लगा दी जिससे वह धू धू कर जल उठे। इस मौके पर राममोहन सोनी, राकेश तिवारी बड़े, श्रीकांत तिवारी, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, रामाधार अवस्थी, रामगुलाम पांडे, राजेंद्र गुप्ता, पंकज गुप्ता, अशोक कनौजिया, नानकचंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
श्रीरामलीला महोत्सव का समापन 14 अक्तूबर को भरत मिलाप और राम के राजगद्दी के मंचन के साथ किया जाएगा। जिसका मंचन मोहम्मदी रोड पर होगा।

मैलानी और खमरिया में भी फूंके गए पुतले
मैलानी। मोहल्ला पुराना बाजार में लोगों ने आमजन के सहयोग से बनवाए गए बुराई के प्रतीक रावण का पुतला फूंका गया। मोहल्ले में स्थित खाली पड़े मैदान में शाम को रावण का पुतला फूंका गया। इस कार्यक्रम में हिरेंद्र कुमार, लेखराज कश्यप अन्नू, मिंटू, मनीष, गणेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, लल्ला पाल सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
विज्ञापन

खमरिया। खमरिया रामलीला कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को रावण वध के बाद आतिशबाजी के बीच रावण के पुतले को जलाया गया। रावण दहन को देखने के लिए भीड़ उमड़ी। मेले की सुरक्षा व्यवस्था में एसओ शिवानंद यादव और चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह दलबल के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर कमेटी के डॉ रमाकांत, मुन्ना इदरीशी, गुड्डू इदरीशी, जमील अहमद, रामकुमार कश्यप, दीपक, अनिल बाजपेई का सहयोग रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें