फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अबीर-गुलाल के साथ निकाली बालाजी की भव्य निशान यात्रा

Thu, 12 Mar 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मैलानी में निशानयात्रा में शामिल महिलाएंस्रोत-संवाद
विज्ञापन
मैलानी। बालाजी मित्र मंडल की ओर से बृहस्पतिवार को निकाली गई बालाजी की निशान यात्रा में श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते नजर आए। यात्रा के दौरान श्रद्धालु अबीर-गुलाल खेलते हुए पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए।
विज्ञापन

निशान यात्रा पूजा-अर्चना के बाद मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर से शुरू हुई। यात्रा मुख्य बाजार, छत्तीस ब्लॉक कॉलोनी, चमन चौराहा और गौतम नगर होते हुए भीरा मार्ग पहुंची। इसके बाद बाइपास तिराहा, थाने के सामने और गोल मार्केट से होकर पुनः शिव मंदिर पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ।
यात्रा में शामिल विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कलाकार भजनों पर नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति भाव में सराबोर करते रहे। युवा श्रद्धालु एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भजनों पर जमकर थिरकते रहे।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी और उनके पति समाजसेवी भवानी शंकर माहेश्वरी ने अपने आवास के पास यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान और फलाहार की व्यवस्था भी की गई।
इससे पहले मेहंदीपुर बालाजी (राजस्थान) से आई पवित्र ज्योति सुबह मैलानी पहुंची। ज्योति के आगमन पर श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद ज्योति के साथ ही निशान यात्रा निकाली गई।
बालाजी मित्र मंडल की ओर से मेहंदीपुर बालाजी से आई ज्योति के समक्ष शुक्रवार रात नौ बजे से बाइपास तिराहा स्थित पानी की टंकी के पास बालाजी का जागरण होगा। इसके बाद शनिवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें