फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कल बंद होगी बजाज चीनी मिल, अंतिम नोटिस जारी

Fri, 13 Mar 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड पलिया ने चालू पेराई सत्र 2025-26 को समाप्त करने की तैयारी कर ली है। मिल प्रबंधन ने 15 मार्च को पेराई कार्य अंतिम रूप से बंद करने की सूचना संबंधित गन्ना समितियों को भेज दी है। किसानों के पास शेष गन्ना मिल तक पहुंचाने के लिए अब केवल दो दिन का समय बचा है।
विज्ञापन

यूनिट हेड ओपी चौहान ने बताया कि क्षेत्र के अधिकांश किसानों के पास आपूर्ति योग्य गन्ना लगभग समाप्त हो चुका है। गन्ने की कमी के कारण मिल को पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इससे कई बार ‘नो केन’ की स्थिति में मिल को बंद करना पड़ रहा है, जिससे पेराई कार्य प्रभावित हो रहा है और तकनीकी दिक्कतें भी सामने आ रही हैं।
इसी स्थिति को देखते हुए मिल प्रबंधन ने 15 मार्च को सत्र की अंतिम बंदी की तिथि तय की है। यूनिट हेड ने किसानों से अपील की है कि यदि उनके पास अब भी आपूर्ति योग्य गन्ना शेष है तो उसे हर हाल में 15 मार्च तक मिल में पहुंचा दें। इसके बाद मिल के गेट बंद कर दिए जाएंगे और गन्ने की तौल नहीं हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें