फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘किसानों को गुमराह कर रहे बजाज मिल के अधिकारी’

विज्ञापन
बजाज मिल मालिकों पर कार्रवाई के लिए सीओ को ज्ञापन देते श्रीकृष्ण वर्मा।
विज्ञापन
किसान नेता श्रीकृष्ण वर्मा बोले, गन्ना विकास समिति में किसान पंचायत कल
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। गन्ना विकास समिति में आठ दिन से धरने पर बैठे किसान नेता श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा कि बजाज चीनी मिल अधिकारी किसानों को गुमराह कर रहे हैं। 31 दिसंबर को किसान पंचायत में निर्णय लिया जाएगा।
किसान नेता श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा है कि बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड की गोला गोकर्णनाथ, पलिया, खंभारखेड़ा, शाहजहांपुर की मकसूदापुर और पीलीभीत की बरखेड़ा चीनी मिलों के 6555 किसानों ने हाईकोर्ट इलाहाबाद की लखनऊ बेंच में पिछले पेराई सत्र का गन्ना भुगतान लेने के लिए याचिका की थी, जिसमें बजाज कंपनी की ओर से पिछले गन्ने का भुगतान मार्च तक करने का शपथ पत्र दाखिल किया गया है। यहां चीनी मिल के अधिकारी पहले नवंबर फिर दिसंबर अब जनवरी माह तक पिछले गन्ने का भुगतान करने का बार बार वायदा कर किसानों को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकारी बताएं कि जब उन्होंने हाईकोर्ट में मार्च तक पिछला गन्ना भुगतान करने के लिए हलफनामा दिया है तो वह इससे पहले भुगतान कैसे कर देंगे। मिल अधिकारी किसानों को गुमराह कर वादा खिलाफी कर रहे हैं जिससे किसान आक्रोशित हो रहा है।
विज्ञापन

परेशान गन्ना किसान घाटा उठाकर नकद पाने के लिए गुड़-कोल्हुओं और क्रेशर पर मजबूर होकर गन्ना बेच रहा है। किसान कब तक बजाज मिल के अधिकारियों के झूठे वादे सुनेगा। 31 दिसंबर को किसान पंचायत में भुगतान के लिए आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए एलान करेगा। किसान नेता श्रीकृष्ण वर्मा ने अपने किसान साथियों के साथ सीओ राजेश कुमार को ज्ञापन देकर बजाज चीनी मिल के अधिकारियों और मालिक पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें