छोटी काशी से बाबा अमरनाथ के दर्शन को 14 सदस्यीय जत्था रवाना हुआ। जिसे फूल माला पहनाकर विदा किया गया है।
छोटी काशी से प्रतिवर्ष तमाम लोग अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं। श्री शिव सेवक दिल्ली के अनिल जलोटा, मंदीप सिंह सन्नी, विनीत गुप्ता, रावित आदि ने यात्रा पर जा रहे जितेंद्र कुमार गुप्ता, रितेश गुप्ता, नीरज, दीनदयाल, रंजीत,मोती, रोमिल, सुनील, अलकेश, रामू, जय सिंह, मुकेश, साजन, विशाल सहित चौदह श्रद्घालुओं का तिलक और माला पहनाकर रवाना किया। जत्थे के लोगों ने बताया यात्रा में वह लोग बर्फानी बाबा अमरनाथ, मां वैष्णो देवी के दर्शन कर शिव खोड़ी भी जाएंगे।