फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने 1.43 लाख  पौधे रोपने का रखा लक्ष्य

Thu, 07 Jul 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो तिकुनियां।
विज्ञापन
पौधारोपण - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
13 वन ब्लॉक की 135 हेक्टेयर भूमि पर होगा पौधरोपण 
विज्ञापन

उत्तर निघासन वनरेंज बेलरायां में 11 जुलाई को 13 वन ब्लॉकों में करीब एक लाख 43 हजार 750 पौधे रोपे जाएंगे।
उत्तर निघासन वनरेंज बेलरायां के रेंजर एमएन सिंह ने बताया कि सूबे के सीएम की मंशा के अनुरूप उनकी रेंज में 11 जुलाई को पौधे रोपने की पूरी तैयारी कर ली गई है। पूरे वन ब्लॉक को 13 वन क्षेत्रों में बांटा गया है। प्रत्येक वन ब्लॉक क्षेत्र में दो प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों को निष्पक्ष गवाह और दो निष्पक्ष ऑडीटर चार-चार घंटे के लिए शासन से नामीनेट किए हैं। चार घंटे बाद ऑडीटर और गवाह बदल कर नई टीम पौधरोपण की निगाहबानी करेगी। इस कार्य की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी साथ साथ में कराई जाएगी। जिसे शासन को भेजा जाएगा। एसडीएम सुपर जोनल अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी को सेक्टर अधिकारी, तहसीलदार को जोनल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा ग्राम्य विकास विभाग और राजस्व विभाग के एक-एक कर्मचारी को लगाया गया है। वन ब्लॉक के पूरे 135 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें