दुधवा नेशनल पार्क में वन्य प्राणी सप्ताह का आगाज धूमधाम से हुआ। इसकी शुरुआत जागरूकता रैली से की गई और रैली में शामिल स्कूलों के बच्चों ने वन्य प्राणी और पर्यावरण की हिफाजत के नारे लगाए। डिप्टी डायरेक्टर पीपी सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वन्य प्राणी सप्ताह का बृहस्पतिवार को धूमधाम से आगाज हुआ । शुरुआत हमेशा की ही तरह जागरूकता रैली से हुई और इसको डिप्टी डायरेक्टर पीपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली दुधवा मुख्यालय से शुरू होकर बाईपास रोड, भीरा रोड, स्टेशन रोड होते हुए वापस मुख्यालय पर समाप्त हुई। रैली में पलिया मांटेसरी स्कूल, मदरसा नूरूल उलूम, द इंडियन एकेडमी, बरकातिया अताए रसूल, रामगोपाल नेकीराम स्कूल, एडमांटन पब्लिक स्कूल, वनवासी सेवा संस्थान, गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज आदि कई स्कूलों के बच्चे शामिल रहे। रैली में बच्चों ने स्लोगन लिखी पट्टिकाएं ले रखी थीं। जिसमें वन्य प्राणी और पर्यावरण हिफाजत के लिए लोगों को जागरूक किया गया था। इसमें बेलरायां एवं दुधवा उप प्रभागीय वनाधिकारी एनके उपाध्याय, मैलानी के वन्यजीव प्रतिपालक केएल गौतम, मैलानी क्षेत्रीय वनाधिकारी वीसी तिवारी, किशनपुर के रामबरन यादव, दुधवा के मनोज कुमार श्रीवास्तव, बेलरायां के मनोज कुमार शुक्ला, सोठियाना के दीपचंद्र, बनकटी के महावीर प्रसाद सहित डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सवन्वयक डॉ. मुदित गुप्ता, करतनिया घाट फाउंडेशन से फजलुर्रहमान, जायका परियोजना के समस्त प्रतिनिधि, ईको विकास समितियों के पदाधिकारी और तमाम गणमान्य लोग शामिल रहे।