फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काफी जद्दोजहद के बाद आखिर हो गया निकाह

Thu, 01 Oct 2015 07:03 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
तमाम जद्दोजहद के बाद दो प्रेमियों का निकाह इलाकेे में चर्चा का विषय रहा। दोनों के घरवाले इस निकाह के लिए कतई राजी नहीं थे और मामला पुलिस तक जाने को तैयार था, लेकिन इसी बीच सपा पदाधिकारियों ने अहम भूमिका निभाते हुए दोनों के घरवालों को मना लिया और सपा कार्यालय में ही दोनों का निकाह भी करवा दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी शफी की पुत्री शबनम, मोहल्ला पठान चार निवासी अन्नू के पुत्र मोनू से प्यार करती थी और मोनू भी उसे चाहता था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन दोनो के घरवाले दीवार बन गए और मामला तकरार तक पहुंच गया। विवाद गहराता गया और मामला पूर्व पालिकाध्यक्ष महमूद हुसैन खां के आवास में बने सपा कार्यालय तक पहुंच गया। दोनों के घरवालों की बात सपा पदाधिकारियों ने सुनी और दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही पक्ष कुछ सुनने को राजी नहीं थे। मामला पुलिस में जाने को तैयार था लेकिन सपा पदाधिकारियों ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी कोशिश में जुटे रहे। कोशिश कामयाब हुई और आखिरकार दोनों के घरवाले मान गए। सपा पदाधिकारियों ने भी देर नहीं की और निकाह पढ़वाने का भी इंतजाम कर दिया। देरशाम दोनों का निकाह सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष एम फुरकान अंसारी, सपा उपाध्यक्ष एवं तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष जफर अहमद टीटू, युवजन सभा विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट जावेद अख्तर, मोहम्मद साजिद, शहबाज खां बाबी, मोहम्मद रिजवान के समक्ष हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें