फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से ऑटो में लगी टक्कर, एक की मौत व चार घायल

Thu, 30 Oct 2025 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया। क्षेत्र के खमरिया-ईसानगर मार्ग पर स्थित पैकापुर गांव के निकट बुधवार रात करीब आठ बजे कस्बे से सवारियां लेकर जा रहे ऑटो में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया।
विज्ञापन

ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं चार अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची खमरिया पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक की पहचान प्रेम उर्फ फूलचंद (42) पुत्र निरंजन निवासी ग्राम साहेबनगर, ग्राम पंचायत पकरिया थाना खमरिया के रूप में हुई है। इसी गांव के प्रमोद कुमार पुत्र गोकुल, संबारी पुत्र देवीदयाल , राजेश पुत्र निरंजन व ऑटो चालक सिंगावर निवासी दीपक को घायल अवस्था में खमरिया पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक थाना खमरिया ओमप्रकाश राय ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें