फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शुक्र उदय संग शुरू होंगे शुभ कार्य, कल से गूंजेगी शहनाई

विज्ञापन
रामदेव मिश्र शास्त्री। संवाद।
विज्ञापन
बांकेगंज। 14 अप्रैल से खरमास समाप्त होने पर मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। इससे एक माह से थमी शहनाई की गूंज फिर सुनाई देगी। शुक्र के 16 मार्च से अस्त होने व खरमास लगने के कारण मांगलिक कार्यों पर विराम लग गया था।
विज्ञापन


छोटी काशी गोला के ज्योतिषाचार्य पंडित रामदेव मिश्र शास्त्री ने बताया कि 16 मार्च से मांगलिक कार्यक्रमों पर विराम लगा था। 14 अप्रैल से 11 जून तक लग्न तो काफी हैं, लेकिन करीब 23 दिन अच्छा मुहूर्त है। मांगलिक कार्य बिना संकोच किए जा सकते हैं। इसके बाद 11 जून को बृहस्पति के अस्त हो जाने से मांगलिक कार्यों पर फिर विराम लग जाएगा। इसके अलावा छह जुलाई को भी देवशयनी एकादशी से चार मास मांगलिक कार्य नहीं होंगे। दोनों परिस्थितियों को मिलाकर 11 जून से 31 अक्तूबर तक मांगलिक कार्य नहीं होंगे।
उन्होंने बताया कि शुक्र ग्रह प्रेम और सौहार्द के कारक हैं। मार्गी होने पर यह कुंभ, मीन, मेष, तुला और धनु राशि वालों को ज्यादा लाभ देंगे। इस राशि के जातकों को लिए जीवन एक नया परिवर्तन, उल्लास व हर्ष का वातावरण रहेगा। इसके अलावा मार्गी हो रहे शुक्र मिथुन, कर्क, सिंह, वृश्चिक को पूजा का फल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन हैं अच्छे मुहूर्त
अप्रैल- 16, 18, 20, 24, 25, 29
मई- 1, 5, 7, 8, 9, 11, 13, 15, 17, 22, 23, 28
जून- 2, 4, 5, 7, 9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें