फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: थंब स्कैनर पर हाजिरी लगेगी, तभी मिलेगा मानदेय

Mon, 07 Sep 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ब्लॉक कार्यालयों में तैनात संविदा और मानदेय कर्मचारियों की अब थंब स्कैनर से उपस्थिति दर्ज होगी। सुबह 10 बजे तक अंगूठा लगाकर हाजिरी दर्ज करने पर ही मानदेय जारी किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत हर ब्लॉक में थंब स्कैनर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि ब्लॉक कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों के समय पर नहीं पहुंचने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके चलते उपस्थिति की निगरानी के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। नियमित अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति आधार आधारित व्यवस्था से दर्ज होगी। संविदा और मानदेय कर्मचारियों के लिए थंब स्कैनर लगाए जाएंगे।
कर्मचारियों को सुबह 10 बजे तक स्कैनर पर अंगूठा लगाकर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। उपस्थिति की लगातार निगरानी की जाएगी। सीडीओ ने सभी बीडीओ को थंब स्कैनर लगवाने और मानदेय कर्मचारियों का डाटा पूरा कराने के लिए सात दिन का समय दिया है।
विज्ञापन

निर्धारित समय तक उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले कर्मचारियों के मानदेय पर असर पड़ेगा। व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद बिना थंब स्कैनर पर उपस्थिति दर्ज किए मानदेय जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें