फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 1.54 करोड़ रुपये से बनेगा अजान-मूड़ा जवाहर-मड़िया मार्ग

Mon, 07 Sep 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गोला क्षेत्र में अजान गांव से मूड़ा जवाहर और मड़िया को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड 1.50 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण 154.54 लाख रुपये की लागत से कराएगा। स्वीकृत बजट में 3.69 लाख रुपये रखरखाव के लिए शामिल हैं।
विज्ञापन

मार्ग बनने से बघमरा, मूड़ा अस्सी समेत करीब छह से अधिक गांवों की आबादी को राहत मिलेगी। इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों और गन्ना किसानों को भी आवागमन में सहूलियत होगी। किसानों को गन्ना लेकर चीनी मिलों और अन्य स्थानों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। बरसात में खराब रास्ते से होने वाली दिक्कतों से भी निजात मिलने की उम्मीद है।
विभाग के अनुसार मार्ग निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता तरुणेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मार्ग निर्माण के लिए 154.54 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही नियमानुसार निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें