फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बोरियों में ईंटों के साथ मिट्टी भरकर कटान रोकने का प्रयास

Sun, 27 Jul 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जसनगर सिद्धेश्वरी माता मंदिर के पास हो रहे कटान को देखते अधिशासी अभियंता कनक पाल गंगवार। संवाद
विज्ञापन
तिकुनिया। मोहाना नदी धार तेज होने से जसनगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर और शिव मंदिर पास तेजी से कटान हो रहा है। इसे रोकने के लिए जो जियो ट्यूब लगे हैं, वे नदी में समाने लगे हैं। इसके बाद सिंचाई विभाग ने सीमेंट की 50 बोरियों में मिट्टी व ईंटों को भरकर रोकने का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता कनकपाल गंगवार, सहायक अभियंता राकेश श्रीवास्तव, अवर अभियंता नितिन कुमार यादव रविवार को मौके पर पहुंचे। इसी जून में सिंचाई विभाग ने चार करोड़ की लागत से 1600 मीटर जियो ट्यूब लगाया है, लेकिन मोहाना नदी की तेज धार से कटान शुरू होने ने योजना पर पानी फिर गया। जसनगर प्रधान पति सुरेश तलवाड, कामता प्रसाद, इंद्रपाल, जसवंत मौर्य, रमेश कश्यप, सुनील दुबे ने बताया कि कटान रोकने का बंदोबस्त कितना कारगर होगा यह तो वक्त बताएगा। कटान स्थल पर 70, 80 फीट गहराई होने से नदी बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें