फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कोचिंग में घुसे नीली बत्ती लगी गाड़ी से आए हमलावर, लहराईं तलवारें, दो को पीटा

Fri, 19 Sep 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रामनगर में नहर पटरी पर घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व भीड़भाड़। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के मोहल्ला रामनगर स्थित एक कोचिंग सेंटर में छह से अधिक हमलावरों ने जबरन अंदर घुसकर मारपीट की। वे नीली बत्ती लगी बोलेरो से आए थे। विरोध करने पर उन्होंने तलवार से कई लोगों पर प्रहार कर दिया। इसमें दो युवक घायल हो गए। पुलिस घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले गई है। कोचिंग संचालक ने कई लोगों को नामजद करते हुए सदर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में मोहल्ला निवासी कोचिंग संचालक दिलीप मिश्रा ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार को भी कोचिंग में छात्राएं पढ़ने आईं थीं। आरोप है कि छात्राओं का पीछा करते हुए देवकली रोड निवासी अमन वर्मा, अंश वर्मा व विशाल उनके साथ छींटाकशी करते थे। शुक्रवार को वह इस हरकत से बाज नहीं आए तो इसका विरोध किया। विरोध करने के बाद उक्त लोग चले गए।
कुछ देर बाद नित्यानंद, विशाल, अमन, अंश वर्मा अपने चालक मनीष पांडेय और समीर के साथ नीली बत्ती लगी सरकारी बोलेरो व एक बुलेट से आए और जबरन घर में घुसकर मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान मचे शोर शराबे से मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने भी दबंगों को रोकने का प्रयास किया तो दबंगों ने बृजराज सिंह, प्रमोद मिश्रा पर तलवार से हमला कर दिया। इससे दोनों को चोटें आईं हैं। मोहल्ले में दहशत फैलाने के मकसद से दबंगों ने फायर भी किए।
विज्ञापन

भीड़ बढ़ते देख वे लोग बोलेरो छोड़कर मौके से भाग। पीड़ित दिलीप मिश्रा ने बताया कि लोगों ने चालक मनीष पांडेय को दबोच कर सदर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीसी कैमरे में कैद हुई घटना
घटना के दौरान कोचिंग सेंटर और मोहल्ले में लगे सीसी कैमरों में मारपीट और तलवार लहराने का पूरा मामला कैद हो गया। सूचना पर सदर कोतवाल हेमंत राय भी पहुंचे और सीसी कैमरों की फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में पुलिस जुट गई है।
आखिर कैसे मिली नीली बत्ती लगी हुई बुलेरो
दिनदहाड़े तलवार और अवैध असलहों के साथ मोहल्ले में दहशत फैलाने की नियत से हमलावरों ने मारपीट की। जो भी सामने आया हमलावरों ने उन पर तलवार से हमला कर दिया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि हमलावरों को नीली बत्ती लगी हुई कार कहां से मिली। कार किसकी है, पुलिस इस बात पर चुप्पी साधे हुए है।
वर्जन

मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके से गई थी। दो पक्षों में आपस में मारपीट तो हुई है, लेकिन लड़की से छींटाकशी का कोई मामला नहीं है। बत्ती लगी गाड़ियां ठेके पर दी जाती हैं। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

हेमंत राय, शहर कोतवाल

रामनगर में नहर पटरी पर घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व भीड़भाड़। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें