फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं चले एटीएम, लोग परेशान

Sun, 13 Nov 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
atm - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कहीं नोट रखने की दिक्कत तो कहीं छोटे नोटों की समस्या
विज्ञापन

शुक्रवार से एटीएम को सुचारू करने के निर्देश थे, लेकिन शनिवार को भी अधिकतर एटीएम नहीं चल सके। कुछ एटीएम की ट्रॉली पांच सौ और एक हजार नोट के रखने के हिसाब से बनी है, इसलिए उनमें छोटे नोट रखने की दिक्कत रही तो कुछ बैंक में छोटे नोट न होने की समस्या के चलते एटीएम नहीं चल सके।
शहर में सत्तर से भी अधिक एटीएम लगे हैं। इनमें से सिर्फ आधा दर्जन एटीएम पर ही पैसा निकल पा रहा था। स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, केनरा बैंक, ओरियंटल बैंक आफ कामर्स, यूनाइटेड बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और यूनियन बैंक के सभी एटीएम बंद पड़े रहे। कोतवाली के सामने लगे एचडीएफसी बैंक का एटीएम चालू था। वहां काफी लंबी कतार लगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीबी के मोबाइल एटीएम की और दौड़ पड़े लोग
जिला सहकारी बैंक के तीनों एटीएम बंद रहे। जनता की दिक्कत को देखते हुए बैंक ने अपनी मुख्य शाखा के सामने एटीएम लगी मोबाइल वैन खड़ी कर एटीएम के जरिए लोगों को पैसा निकालने की सुविधा दी। डीसीबी के मोबाइल एटीएम की जानकारी लगते ही लोग इसकी ओर दौड़ पड़े। इससे देखते ही देखते इस मोबाइल एटीएम के सामने देर शाम तक लंबी कतार लगी रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें