फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी रोड पर शुक्रवार रात चली जेसीबी, हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
कचहरी रोड पर कंपनी बाग पार्क के सामने रात में तोड़े गए खोखे। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के कंपनी बाग में कचहरी रोड पर गांधी पार्क के सामने देर रात नगर पालिका की जेसीबी गरजी और वहां रखे गए खोखों को तहस नहस कर दिया। शनिवार सुबह जब लोग मौके पर पहुंचे तो खोखे टूटे देखकर उनके होश उड़ गए। बाद में यह बात सामने आई कि नगर पालिका टीम ने उनके खोखों और कच्ची दुकानों को हटाया है। इधर, नगर पालिका ने किसी भी दुकान को हटाने से इनकार किया है, पालिका अध्यक्ष ने कहा-सिर्फ खोखे हटाए गए हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात नगर पालिका की जेसीबी ने उनकी रोजी-रोटी के साधन को छीन लिया। दुकानदारों ने कहना था कि अगर नगर पालिका को कार्रवाई करनी भी थी तो कम से कम उन्हें पहले आगाह कर दिया जाता, जिससे वह अपना सामान खुद ही हटा लेते। कई दुकानदारों ने कर्ज लेकर खोखा चलाने की बात भी कही।
विज्ञापन

-
चाय बेचने वाले जीतराम ने कहा-रात में दुकान बंद कर गए थे, सुबह आकर देखा तो खोखा टूटा मिला। करीब पांच हजार का नुकसान हुआ है।
-
गर्म कपड़े बेचने वाले संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि सुबह आने पर उन्हें खोखा टूटा मिला और बांस और बेच गायब थे।
-
गर्म कपड़े बेचने वाले ब्रजेश ने बताया कि बीती शाम दुकान बंद कर गए थे। सुबह आने पर खोखा टूटा मिला।
-
सुशील कुमार ने बताया कि उनकी प्लास्टिक वेल्डिंग की दुकान है। देर रात हुई कार्रवाई में उनका भी करीब पांच हजार का नुकसान हुआ है।
-
एक भी दुकान नहीं हटाई गई है। होर्डिंग्स आदि लगे होने के कारण पार्क नहीं दिख रहा था, जिसे हटवाया गया है।
-निरुपमा बाजपेयी, अध्यक्ष नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें