फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा में सैलानियों को हो रहे बाघ के दीदार

विज्ञापन
गौरीफंटा रोड पर झाड़ियों में बैठे बाघ की सैलानियों द्वारा खींची गई तस्वीर। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क में इन दिनों सैलानियों को बाघ के अच्छे से दीदार हो रहे हैं। पहले बाघ साइटिंग का अच्छा एरिया किशनपुर माना जा रहा था, लेकिन अब दुधवा एरिया में भी अच्छी तादाद में बाघ सैलानियों को दिख रहे हैं। शुक्रवार को शाम की शिफ्ट में जंगल भ्रमण के लिए गए कई सैलानियों ने बाघ देखा। उधर गौरीफंटा रोड पर सड़क किनारे झाड़ियों में भी सैलानियों को बाघ दिखा।
विज्ञापन

भीषण ठंड व धूप न पहुंच पाने पर जंगली वन्यजीव धूप सेंकने खुली जगह में आना पसंद करते हैं, जिससे जंगल से बाहर निकलने पर सैलानियों को बाघ के दीदार हो रहे हैं। बताया गया कि लगभग 10-12 गाड़ियों में सवार सैलानियों ने बाघ के दीदार किए, जिसमें जीयान गाड़ियों से जंगल का सफर करने वाले काफी सैलानियों को बाघ दिखा। वहीं दूसरी तरफ गौरीफंटा रोड पर दुधवा बैरियर से आगे रोड किनारे सैलानियों ने बाघ को कैमरे में कैद किया है। हालांकि, गाड़ियों को देखकर बाघ झाड़ियों में ही छिपकर देखता रहा और गाड़ी आगे बढ़ने पर रोड क्रास कर दूसरी तरफ बैठ गया। काफी देर तक लोग वीडियो बनाते रहे, इसके बाद बाघ जंगल में नदारद हो गया। चंदनचौकी के बलेरा गांव में भी बाघ आतंक मचाए हुए हैं, ऐसे में कयास यह भी लगाया जा रहा है कि वही बाघ गौरीफंटा रोड पर सैलानियों को दिखा हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें