खमरिया। थाना ईसानगर के गांव गोडवा में खेत की पैमाइश करने के दौरान कुछ लोगाें ने राजस्व टीम के साथ मारपीट और हाथापाई की। इसमें चार लोग घायल हो गए।
लेखपाल संजय श्रीवास्तव और कानूनगो हरिश्चंद्र रविवार को गांव गोडवा में दिनेश के खेत की पैमाइश कर रहे थे। इसी दौरान खेत में घूरा लगाने वालों ने पैमाइश का विरोध किया। लेखपाल संजय कुमार के अलावा पैमाइश कर रहे संतोष कुमार, रामप्रवेश, दिनेश कुमार, सूरजलाल के साथ मारपीट की।
घायलों को सीएचसी खमरिया से लखीमपुर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ईसानगर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। संवाद
जोहड़ निमाण को लेकर रोष जताते ग्रामीण