फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा

Wed, 02 Aug 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
meeting - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस पर्यवेक्षक रुद्रप्रताप सिंह व मनीषा जिले में पहुंचे 
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से नियुक्त चुनाव अधिकारी/ पर्यवेक्षक मध्य प्रदेश के रुद्र प्रताप सिंह और मनीषा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों के लिए यहां पहुंचे। उन्होंने सदस्यता सूची का निरीक्षण कर चुनाव प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने को कहा। बताया कि पहले चरण में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और उसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी का चुनाव होगा। 
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तीन साल में चुनाव में किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। इससे जनता में असंतोष है। जनता अब कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। चुनाव में सफलता के लिए कांग्रेस संगठन को मजबूत होना बहुत जरूरी है। कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव पूरी निष्पक्षता के साथ होंगे। जिसमें कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व सांसद जफर अली नकवी, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह, इकबाल अहमद खां, सतीश अजमानी, रवि प्रताप सिंह, अशोक सक्सेना, शहर अध्यक्ष संजय गोस्वामी, प्रह्लाद पटेल, दीपक बाजपेयी, मोहन चंद्र उप्रेती, रमाकांत गुप्ता, राम सिंह, मंजू मिश्रा, रवि गोस्वामी, पंकज शुक्ला, सुशील शुक्ला, हफीज खां, रामबख्श सिंह, राजेंद्र गुप्ता, कोमल सिंह आदि मौजूद रहे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें