लखीमपुर खीरी। पंचायत चुनाव नजदीक आते ही ग्राम पंचायतों में प्रधानों की शिकायतों का आंकड़ा बढ़ने लगा है। पहले महीने में दो से तीन शिकायतें आई थीं, लेकिन अब 10 से 15 शिकायतें आ रही हैं। हालांकि, जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।
कुंभी गोला के सुहेला, बांकेगंज के बाबरपुर, पसगवां के जमुका, नकहा के दोकना, कुंभी गोला का जडौरा, नकहा के सैदीपुर हरैया, निघासन के भेडौरी, पसगवां के पनई, बांकेगंज के भुडवारा, कुंभी गोला सिंकदराबाद ग्राम पंचायतों की शिकायतें आई हैं, जिसकी जांच के लिए जिलास्तरीय अफसरों को नामित किया जा रहा है। खंड़जा, सड़क, आवास, मनरेगा, फर्जी मस्टरोल, हैंडपंप, इंटर लॉकिंग, स्ट्रीट लाइट, तालाब खुदाई, शौचालय, हैंडपंप आदि तमाम आरोपों की शिकायतें हैं। डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि इन दिनों ग्राम प्रधानों की शिकायतें बढ़ी। पहले माह में दो से तीन शिकायतें आती थी, जो अब 10 से अधिक हो गई। चुनाव के दौरान अक्सर ऐसा होता है।