फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हैंडबॉल में आर्यकन्या विजेता, पंडित दीनदयाल उपविजेता

विज्ञापन
स्टेडियम में मौजूद एथलेटिक्स व हैंडबॉल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी। स्रोत: खेल विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लालपुर स्टेडियम में मंगलवार को तीन दिवसीय जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बालक-बालिका वर्ग एथलेटिक्स और बालिका वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं। उपक्रीड़ाधिकारी मोहम्मद इरफान ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दिपांजली प्रथम, इरम द्वितीय, शबनम तृतीय, 400 मीटर में अनन्या प्रथम, करीना द्वितीय, रागिनी तृतीय, 800 में अनन्या चौरसिया प्रथम, श्वेता द्वितीय, पलक तृतीय, 3000 मीटर में श्वेता प्रथम, पलक द्वितीय, करीना तृतीय, लंबी कूद में दिपांजली प्रथम, काजल द्वितीय, अंजली तृतीय, गोला फेंक में अनन्या प्रथम, इरम द्वितीय, श्वेता तृतीय, भाला फेंक में श्वेता प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय, व्याख्या तृतीय रहीं।
बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कपिल प्रथम, आयान द्वितीय, ओम चौबे तृतीय, 400 मीटर में सत्यम प्रथम, आयान द्वितीय, बृजेश तृतीय, 800 मीटर में अजीत कुमार प्रथम, कुलदीप द्वितीय, कैलाश तृतीय, 3 किमी में सत्यम प्रथम, अजीत द्वितीय, आदर्श तृतीय, भाला फेंक में रिहान प्रथम, बागेश्वर द्वितीय, अब्दुल तृतीय, गोला फेंक में अर्पित प्रथम, बादल द्वितीय, श्रवण कुमार तृतीय, लंबी कूद में जितेन्द्र प्रथम, मोहित द्वितीय, कमल तृतीय रहे। हैंडबॉल में आर्यकन्या इण्टर कालेज विजेता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सीबीएसई बोर्ड की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें