भारत विकास परिषद की भारत को जानो प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थी। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। भारत विकास परिषद शाखा गोला के सौजन्य से आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता में कस्बे के 979 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
भारत विकास परिषद की परीक्षा के लिए कृषक समाज इंटर कॉलेज, श्रीलाल बहादुर शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, गोला पब्लिक इंटर कॉलेज, श्री राजेंद्र गिरी मेमोरियल एकेडमी में परीक्षा केंद्र बनाए गए। जहां प्रथम चरण की परीक्षा जूनियर व सीनियर वर्ग में 979 विद्यार्थी शामिल हुए।
शाखा अध्यक्ष डॉ. आदर्श दीक्षित ने बताया कि 20 अक्टूबर को भारत को जानो प्रतियोगिता के द्वितीय चरण के अंतर्गत इन विजेताओं के मध्य क्विज परीक्षा का आयोजन श्री राजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी में किया जाएगा। यहीं पर इन विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
क्विज परीक्षा के विजेताओं को प्रदेश स्तर पर प्रतिभा कराया जाएगा। इस मौके पर बीए खान, सचिव सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष विकास मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष गुरुदेव शर्मा, मनोज मिश्रा, पंकज जायसवाल, रवि सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद