लखीमपुर खीरी। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत शुक्रवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) शांति भूषण पांडेय ने खमरिया, रामापुर और खीरी-लहरपुर रोड (एनएच-730) पर चेकिंग अभियान चलाया। नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 60 वाहनों के चालान किए गए।
एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने आम लोगों से अपील की कि वे क्षमता से अधिक सवारी ढोने वाले या फिटनेस व अन्य आवश्यक दस्तावेजों के बिना संचालित वाहनों में यात्रा न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों के विरुद्ध वाहन से दुर्घटना होने पर संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।