फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्लीपर बसों और ओवरलोड वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा

Fri, 22 May 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यातायात नियमों के उल्लंघन और ओवरलोडिंग के खिलाफ एआरटीओ प्रवर्तन शांति भूषण पांडे ने विशेष अभियान चलाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्लीपर बसों और अन्य वाहनों की सघन जांच की।
विज्ञापन

अभियान के दौरान क्षमता से अधिक सवारियां लेकर चल रही सात स्लीपर बसों के चालान किए गए, जबकि दो बसों को सीज कर दिया गया। इसके अलावा ओवरलोडिंग कर रहे आठ अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।
यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाए गए अभियान में बिना हेलमेट वाहन चला रहे 55 लोगों के चालान किए गए। वहीं गलत दिशा में वाहन चला रहे 10 चालकों पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन शांति भूषण पांडे ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से नशे में वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें