फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मरीजों की भीड़ के सामने व्यवस्थाएं हो गईं पस्त

Mon, 21 Jul 2025 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जिला अस्पताल के हाल में पर्चा बनवाने के लिए लगी भीड़ । संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ के सामने व्यवस्थाएं पस्त नजर आ रही हैं। सोमवार को पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी में चिकित्सक कक्ष तक मरीजों की भारी भीड़ लगी रही। मरीजों को घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को 1256 मरीजों की ओपीडी रही। पर्चा बनाने के लिए दो काउंटर चल रहे थे। किसी तरह पर्चा बना तो चिकित्सकों तक पहुंचने के लिए मरीजों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। यही हाल पैथोलॉजी व दवा वितरण कक्ष के सामने भी रहा।
मरीज व तीमारदारों की संख्या अधिक होने की वजह से जिला अस्पताल की ओपीडी के हाॅल में पड़ी बेंच कम पड़ गईं। दूरदराज से आए मरीजों व तीमारदारों को जमीन पर बैठकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

-
अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया
जिला अस्पताल में करीब 50-60 मरीजों का प्रतिदिन अल्ट्रासाउंड होता है। सोमवार को रेडियोलॉजिस्ट के न होने से मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा।
-
खुद ही स्ट्रेचर खींचते नजर आए तीमारदार
जिला अस्पताल स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। तीमारदार इसका खामियाजा भुगत रहे हैं। कैमहरा गांव से आईं रेखा देवी को चिकित्सकों ने तीसरी मंजिल पर बने वार्ड में भर्ती कराने के लिए भेज दिया। स्टाफ के न होने से परिजनों को ही वार्ड तक स्ट्रेचर खींचकर ले जाना पड़ा। इसी तरह अन्य तीमारदार भी स्ट्रेचर व व्हीलचेयर को खुद ही खींचते नजर आए।
-
सोमवार की वजह से भीड़ अधिक थी। इसलिए अतिरिक्त पर्चा काउंटर भी चालू कराए गए। अधिकांश तीमारदार स्टाफ का इंतजार किए बिना ही खुद ही स्ट्रेचर लेकर वार्ड तक चले जाते हैं।
डॉ. आरके कोली, सीएमएस, जिला अस्पताल

जिला अस्पताल के हाल में पर्चा बनवाने के लिए लगी भीड़ । संवाद

जिला अस्पताल के हाल में पर्चा बनवाने के लिए लगी भीड़ । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें