फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्नूगंज मोहल्ले में दिन दहाड़े घर में घुसे सशस्त्र बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में मौजूद लोगों को बंधक बनाकर की लूट
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। बुधवार की दोपहर बाद दिनदहाड़े तीन सशस्त्र बदमाश नगर के मोहल्ला मुन्नूगंज में पीएचसी के पीछे एक मकान में घुस गए और घर में मौजूद लोगों को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मौका मुआयना, घटना की जानकारी कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मचारी चंद्रप्रभा पांडे अस्वस्थ होने के कारण अपने पुत्र अभिषेक पांडे के साथ इलाज कराने लखनऊ गई हैं, जहां वह कई दिनों से एक अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्नूगंज स्थित उनके मकान पर उनके भाई अरविंद त्रिवेदी और आदर्श पांडे मकान की देखभाल के लिए रुकते हैं। अरविंद त्रिवेदी ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि बुधवार की दोपहर करीब 2:30 बजे तीन सशस्त्र बदमाश घर में घुस आए और उन्हें तमंचे के बल पर बंधक बनाकर कमरे के अंदर रखी अलमारी तोड़कर सामान लूट ले गए। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ एसएन तिवारी, प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडे ने मौका मुआयना कर अरविंद त्रिवेदी से घटना के बाबत जानकारी की। तहरीर के आधार पर लूट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से मोहल्ले में भय का माहौल है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि मौका मुआयना कर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें