फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथ से भटका रहा है मोबाइल फोन और सोशल मीडिया

विज्ञापन
पथ से भटका रहा है मोबाइल फोन और सोशल मीडिया - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

अपराजिता गोष्ठी में बेटियों को किया जागरूक

गोला गोकर्णनाथ। नारी सम्मान के लिए अमर उजाला की ओर से चलाई जा रहे अभियान ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत शुक्रवार को पुनर्भूग्रंट स्थित जीवनलाल कमला देवी महाविद्यालय में गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमेें बेटियों को मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के सदुपयोग व दुरुपयोग के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य वक्ता प्राचार्य डॉ. वेद प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि सोशल मीडिया बेटियों और युवाओं को पथ से भटका रहा है। गोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रबंधक जया अग्निहोत्री ने की।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. वेदप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि दिन प्रतिदिन मोबाइल और सोशल मीडिया का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि अबोधों को भी लोरी से ज्यादा मोबाइल लुभाने लगा है। प्रोफेसर एकता वर्मा ने कहा कि छात्राओं को सोच समझकर सही गलत का निर्णय लेकर सोशल मीडिया पर अपनी एक्टविटी रखनी चाहिए। डॉ. आदर्श दीक्षित ने कहा कि आज के युग में मोबाइल फोन युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना है, लेकिन ध्यान रखना चाहिए कि हर चमकती चीज हीरा नहीं होती। अंकिता सिंह ने कहा कि फेसबुक, व्हाट्सऐप पर प्रोफाइल पर लड़कियों के लगे चित्र को सेव करके उनसे फेक आईडी तैयार कर लेते हैं और फिर शरारती तत्व लड़कियों से मेल जोल बढ़ाते हैं, जिसके समय समय पर दुष्परिणाम मिलते हैं। प्रबंधक जया अग्निहोत्री ने कहा कि यदि छात्राएं सोशल मीडिया पर हैं तो उन्हें नियमित समय पर अपनी आईडी पासवर्ड चेंज करते रहना चाहिए। लोगों में जानकारी कम होने के कारण साइबर क्राइम बढ़ा है। प्रबंधक ने बेटियों को नारी सम्मान का साझा संकल्प दिलाया। उन्होंने अमर उजाला की अपराजिता अभियान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें