फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए बेटियां हो जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सुरक्षा के लिए बेटियों और महिलाओं को स्वयं जागरूक होना होगा। इसके लिए अपना आत्मविश्वास जगाएं और उसे मजबूत करें। अमर उजाला अपराजिता -100 मिलियन स्माइल्स के तहत सोमवार को हरिमाया इंटरनेशनल स्कूल में महिला सशक्तीकरण पर गोष्ठी हुई। इसमें डॉ. उमा कटियार ने छात्राओं को अपराजिता बनने की शपथ दिलाते हुए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेने की सीख दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। प्रबंधक संजय कुमार गुप्ता ने छात्राओं से कहा कि अपनी सुरक्षा का अधिकार सभी को है। मुसीबत के वक्त सदैव हिम्मत से काम लें। बेटियां कमजोर नहीं हैं, जरूरत बस सशक्त बनने और अपना अधिकार पाने के लिए आगे बढ़ने की है। प्रधानाचार्य संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि स्कूल से घर और घर से स्कूल या फिर बाजार आते जाते समय यदि असुरक्षा की भावना लगे तो तुरंत 102 और 1098 पर फोन करें। उन्हें तत्काल पुलिस सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

छात्रा वृंदा बाथम ने कहा कि गोष्ठी से उन्हें कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। ऐसे कार्यक्रम समय समय पर होने चाहिए।
छात्रा रिद्धि बाथम ने कहा कि किसी भी आपात स्थित से निपटने के लिए छात्राओं को कानून की जानकारी होना जरूरी है।
छात्रा प्रकांति राज ने कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में भी होने चाहिए। इससे वहां की छात्राएं भी लाभान्वित होंगी।
छात्रा सना खान ने बताया कि वह आज मिली जानकारी को अपने आस पास की लड़कियों से भी शेयर करेगी। तभी वह अपराजिता बन सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें