फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्वीकृति मिली, पर स्कूलों के ऊपर से नहीं हटीं विद्युत लाइनें

Sat, 01 Nov 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के 189 से अधिक परिषदीय स्कूलों के ऊपर से गुजरीं विद्युत लाइनों को हटाने की स्वीकृति मिल चुकी है। इतना ही नहीं बजट भी जारी हो चुका है, लेकिन बेपरवाह अफसरों की वजह से काम आगे नहीं बढ़ा।
विज्ञापन

जिन स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन लाइनें गुजर रही हैं, उनमें लखीमपुर सर्किल के 89 और गोला सर्किल के 100 स्कूल हैं। मितौली डिविजन में 42 और निघासन डिविजन में 47 परिषदीय स्कूल हैं। लखीमपुर डिविजन में स्कूलों की संख्या शून्य है। वहीं, गोला सर्किल के पलिया, मोहम्मदी व गोला में 100 स्कूलों ऊपर से लाइन निकली है। विद्युत लाइन हटाने के लिए शासन ने 1.45 करोड़ रुपये का बजट काफी समय पूर्व जारी कर दिया था, लेकिन लाइन शिफ्टिंग में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। शासन ने जल्द से जल्दी काम पूरा कराकर रिपोर्ट देने के लिए कहा था।

शासन हुआ सख्त तो हरकत में आए अफसर
-स्वीकृत और बजट देने के बाद भी काम शुरू न होने पर शासन ने गंभीरता दिखाई है। अफसरों को चेतावनी दी है कि जल्द काम कराएं, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद अफसरों की नींद खुली और आनन-फानन में टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई। विभागीय सूत्रों ने बताया कि छह नवंबर को टेंडर खोले जाएंगे, जिसके बाद काम शुरू होगा। इस काम के लिए नए सिरे से टेंडर कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कूलों के ऊपर से विद्युत लाइन हटाने का काम शुरू करा दिया जाएगा। दिवाली के अवकाश के चलते काम में थोड़ी देर हुई है।
-धर्मेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता, लखीमपुर सर्किल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें