फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चार चौराहों के सुंदरीकरण को मिली मंजूरी

Fri, 10 Jul 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गांधी विद्यालय के पास बनाए हुए अशोक स्तंभ का इस तरह होगा सौंदर्यीकरण। स्रोत: नगर पालिका - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शासन की नवयुग योजना के तहत शहर के चार प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण को मंजूरी मिल गई है। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से यहां लाइट, फव्वारे, हरियाली और अन्य कार्य कराए जाएंगे। नगर पालिका में टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि पहले चरण में गांधी विद्यालय के पीछे टैक्सी स्टैंड स्थित अशोक स्तंभ परिसर विकसित किया जाएगा। यहां बाउंड्रीवाल बनेगी, हरी घास बिछाई जाएगी और फूलों के पौधे लगाए जाएंगे। आधुनिक लाइटें और फव्वारे भी लगाए जाएंगे। इस स्थल को छोटे पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए शासन ने 25 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है।
सौजन्या चौक, गुरु गोविंद सिंह चौक और शाहपुरा कोठी स्थित कलम-दवात चौराहा भी योजना में शामिल हैं। इन स्थानों पर भी आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, फव्वारे और अन्य सुंदरीकरण कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि चारों प्रस्तावों को शासन से मंजूरी मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। कार्य पूरा होने पर शहरवासियों को बेहतर सार्वजनिक स्थल मिलेंगे। बाहर से आने वाले लोगों के सामने भी शहर की आकर्षक छवि बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें