फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 1265 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र

Mon, 30 Mar 2026 10:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
नियु​क्ति पत्र के साथ सहायिकाएं। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव कार्यक्रम देखा और सुना गया। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने आंगनबाड़ी से जुड़ीं विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ वितरित किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक विनोद शंकर अवस्थी, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व सीडीओ अभिषेक कुमार ने 1265 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, 345 कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन और 613 केंद्रों को फर्नीचर व प्री-स्कूल किट वितरित की। साथ ही 16 परियोजना कार्यालयों को आधार पंजीकरण मशीनें भी उपलब्ध कराई गईं।
विधायक धौरहरा ने कहा कि स्मार्टफोन मिलने से कार्यकर्ताओं को डेटा अपडेट करने, योजनाओं की निगरानी और लाभार्थियों तक सेवाएं पहुंचाने में आसानी होगी। डीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर बच्चों और महिलाओं के पोषण व स्वास्थ्य की बड़ी जिम्मेदारी है। सीडीओ ने कहा कि उनकी सक्रिय भागीदारी महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

डीपीओ भारत प्रसाद के अनुसार निघासन परियोजना में सबसे अधिक 172 सहायिकाओं का चयन हुआ, जबकि लखीमपुर में 107 और ईसानगर में 110 नियुक्तियां हुईं।

डीपीओ से नाराज हो गए विधायक
कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा नाराज हो गए। सूत्रों के अनुसार, वे डीपीओ से संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। उनके पहुंचने से पहले कार्यक्रम शुरू हो जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस पर आपत्ति भी दर्ज कराई और कार्यक्रम से लौट गए। यह भी बताया जा रहा है कि विधायक को बुके दिया गया तो उन्होंने फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें