फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती का पुराना शेड्यूल लागू

Mon, 23 Mar 2015 10:53 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बिजली कटौती का पुराना शेड्यूल लागू कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक रात में 11 बजे से चार बजे तक और सुबह सात बजे से 11 बजे तक बिजली की कटौती की जाएगी। अगले निर्देशों तक शहर में बिजली कटौती का यही शेड्यूल लागू रहेगा।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दो दिनों से शहर और आसपास के कस्बों में र्कई-कई घंटे बिजली कटौती शुरू हो गई है। रात में हो रही पांच घंटे की बिजली कटौती और उसके बाद मच्छरों की भरमार के चलते लोगों की नींद हराम हो गई है।

 वहीं सुबह के समय बिजली कटौती होने से लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। अभी कुछ दिनों पहले तक बोर्ड परीक्षा को देखते हुए शहर के लोगों को 20-से 22 घंटे बिजली सप्लाई मिल रही थी।
विज्ञापन


ऐसे में बोर्ड परीक्षा खत्म होते ही शहर में फिर से बिजली कटौती का पुराना शेड्यूल लागू कर दिया गया है, जिससे लोगों की परेशानियां शुरू हो गई हैं। नई बस्ती और गढ़ी उपकेंद्र के जेई मनोज पुष्कर का कहना है कि ट्रांसमिशन से कटौती के बारे में बताया गया है। जब तक नया निर्देश नहीं आता है तब तक शहर में यही रोस्टर लागू रहेगा।

बिजली कैंप आज
मंगलवार को गल्ला मंडी, रानीगंज, खपरैल बाजार, मेन रोड, अस्पताल रोड, कचहरी रोड पर रहने वाले बिजली उपभोक्ताओं के लिए शहर के सदर चौराहे पर राजस्व वसूली कैंप लगाया जाएगा। इस दौरान उपभोक्ताओं के यहां चेकिंग कर उनके मीटर भी बदले जाएंगे। यह जानकारी जेई मनोज पुष्कर ने दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें