फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ग्रामोद्योग रोजगार योजना में करें ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक इकाई लगाने के इच्छुक उद्यमियों के लिए अवसर
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं से आवेदन मांगे गए हैं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एके श्रीवास्तव ने बताया कि उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड/जिला ग्रामोद्योग कार्यालय को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए पूंजी निवेश 65.00 लाख और 260 व्यक्तियों को रोजगार दिलाने का लक्ष्य मिला है।
कक्षा आठवीं उत्तीर्ण और 18 से 50 वर्ष का व्यक्ति जिसने किसी सरकारी योजना में अनुदान का पूर्व में लाभ नहीं लिया है, वही पात्र होगा। इसमें केवल नई इकाइयां ही लगाई जा सकती हैं। इस योजना में सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत व आरक्षित वर्ग (अनु.जाति/अनु.जनजाति/अन्य पिछडा वर्ग/अल्पसंख्यक/महिला/भूतपूर्व सैनिक) को पांच प्रतिशत धनराशि स्वयं का अंशदान के रूप में वहन करना होगा। इस योजना के तहत सौर ऊर्जा आधारित प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में इकाइयां स्थापित करने के लिए ऋण आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलर चरखा प्रशिक्षण योजना में 15 तक करें आवेदन
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के मुताबिक खादी एवं ग्रामोद्योग विकास तथा सतत प्रोत्साहन नीति के तहत सोलर चरखा प्रशिक्षण एवं वितरण योजना के खादी संस्थाओं एवं बोर्ड के विभागीय खादी उत्पादन केंद्रों के माध्यम से कत्तिनों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षित/गैर शिक्षित पुरुष/महिलाएं जो गरीबी रेखा से नीचे ग्रामीण क्षेत्र में जीवन यापन पर कर रहे हैं वह पात्र होंगे। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लाभार्थियों को वरीयता दी जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन जनपद स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑफलाइन 15 जून 2021 तक आवेदन पत्र मांगे गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें