फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एग्री जंक्शन केंद्र के लिए 20 तक करें ऑनलाइन आवेदन

Sun, 29 Jun 2025 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना के तहत किसानों को उनके फसल उत्पादों के लिए 14 कृषि केंद्र/वन स्टॉप शॉप (एग्री जंक्शन) खोली जानी हैं। इसके लिए अब 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

कृषि स्नातक, कृषि व्यवसाय प्रबंधन स्नातक, कृषि एवं सहबद्ध विषयों से स्नातक जैसे उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशुचिकित्सा, मुर्गी पालन, राज्य या केंद्रीय विश्वविद्यालय या फिर मान्यता से स्नातक करने वाले अभ्यर्थियों के पास आवेदन का मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी कृषि विभाग की http://agridarshan.up.gov.in या https://agriculture.up.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने बताया कि आवेदक की आयु 40 से अधिक न हो। अनुसूचित, जनजाति, महिलाओं को पांच वर्ष की अधिकतम छूट दी जाएगी। पात्र अभ्यर्थियों में जिनकी जन्मतिथि पहले है, उन्हें वरीयता दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें