फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए 30 जून तक करें आवेदन

Tue, 23 Jun 2026 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अधिक से अधिक आवेदन कराने के लिए विभाग स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आवेदन संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं से प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है।
पुरस्कार के लिए केवल नियमित रूप से कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाएं पात्र होंगे। आवेदन के लिए न्यूनतम 15 वर्ष की नियमित सेवा पूरी होना आवश्यक है। सेवानिवृत्ति में कम से कम पांच वर्ष की अवधि शेष होनी चाहिए।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि एक से 20 जुलाई तक जिला चयन समितियां प्राप्त आवेदनों का परीक्षण, अभिलेख सत्यापन और मूल्यांकन करेंगी। चयनित आवेदनों को राज्य चयन समिति को भेजा जाएगा। राज्य स्तर पर एक से 14 अगस्त तक पुनर्मूल्यांकन, प्रस्तुतीकरण और साक्षात्कार होगा। शिक्षकों का मूल्यांकन 100 अंकों के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी बीईओ को निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक पात्र शिक्षकों को आवेदन के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें