फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अभ्युदय योजना में फ्री कोचिंग के लिए आवेदन शुरू

Thu, 16 Apr 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। लखीमपुर डाइट और गोला के सीजीएनपीजी कॉलेज में जेईई, नीट, यूपीएससी की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में अब तक अभ्युदय योजना के तहत केवल लखीमपुर डाइट में ही कोचिंग संचालित होती थी, लेकिन इस बार गोला के सीजीएनपीजी कॉलेज में दूसरा सेंटर भी शुरू किया गया है, जिससे वहां के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर सुविधा मिल सके। जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि नवीन सत्र एक जुलाई से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लखीमपुर और केन ग्रोअर्स नेहरू पीजी कॉलेज, गोला गोकर्णनाथ में संचालित होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई, 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय और केन ग्रोअर्स नेहरू पीजी कॉलेज, गोला गोकर्णनाथ से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। जेईई और नीट के लिए कक्षा 11 व 12 में अध्ययनरत या उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जबकि यूपीएससी व यूपीपीएससी के लिए स्नातक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत या उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी अभ्यर्थी अपने शैक्षिक व अन्य प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

अभ्यर्थी www.abhyuday.one पोर्टल के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पात्रता परीक्षा या निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर चयन किया जाएगा। प्रशिक्षण संस्थानों में निशुल्क वाई-फाई, पुस्तकालय और नोट्स की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए 9569183453 और 7269091257 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें