फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हिंदुओं से की संगठित रहने की अपील

Sun, 11 Jan 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विराट हिंदू सम्मेलन में उपस्थित क्षेत्र के संभ्रांत लोग। स्रोत: आयोजक - फोटो : शिकोहाबाद पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किये गए कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत संवाद
विज्ञापन
खमरिया/मोहम्मदी। कस्बा खमरिया पंडित स्थित श्रीमती चंद्रप्रभा विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। अतिथियों ने हिंदुत्व की बात करते हुए एक रहने और संगठित होने की अपील की। इस दौरान क्षेत्र से पूर्व सदस्य जिला पंचायत अनिल गुप्ता, विद्यालय के प्रबंधक स्वामी प्रेमकांत, इंद्र कुमार शुक्ल, अंबुज मिश्र, कवि नवल सुधांशु, सुशील मिश्र, राजाराम तिवारी, राज तिवारी, आशुतोष मिश्र, सूरज रस्तोगी, लवकुश शुक्ला सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक थाना खमरिया ओपी राय व उनकी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

दूसरी तरफ मोहम्मदी के हिम्मतपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता पूज्य संत श्रीनिवास ने की। कार्यक्रम का संचालन धर्म जागरण प्रमुख विजय ने किया। मुख्य वक्ता विनोद ने कहा कि हमारा देश बहुत प्राचीन है, सिर्फ प्राचीन ही नहीं दुनिया का सबसे शक्तिशाली और आध्यात्मिक देश है। हमारी संस्कृति विश्व की प्राचीनतम और समृद्ध संस्कृतियों में से एक है। इस दौरान दुर्वेश सिंह, कामेश्वर सिंह, सुनील मिश्र, प्रेमपाल ब्लाक प्रमुख महेंद्र कुमार वाजपेई, धर्मेंद्र कुमार वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें