मितौली। गांव खुर्दा के पास शनिवार देर शाम साइकिल और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
कस्बा मितौली निवासी संजीत कुमार अपने भांजे को दिखनापुर गांव छोड़कर बाइक से लौट रहे थे। मितौली से खुर्दा की ओर जा रहे साइकिल सवार जगदीश वर्मा से उनकी टक्कर हो गई। दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मितौली सीएचसी ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान जगदीश वर्मा की मौत हो गई। संजीत की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्राॅमा सेंटर भेजा गया है। संवाद
-
सब्जी लदा ई-रिक्शा पलटा
गोला गोकर्णनाथ। रविवार सुबह अशोक चौराहे से चंद कदमों की दूरी पर सब्जी लदा ई- रिक्शा पलट गया। गनीमत रही की कोई इसकी चपेट में नहीं आया। संवाद