फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लगाई गुहार...गांजा चिलम बनवाकर नहीं लौटा साथी

Thu, 12 Feb 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। कोतवाली क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने जनसुनवाई प्रणाली पर दर्ज शिकायतों में लोगों का ध्यान खींच लिया है। बल्लीपुर गांव निवासी राजन ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराते हुए श्याम किशोर पर अनोखा आरोप लगाया है।
विज्ञापन

राजन का कहना है कि श्याम किशोर उससे गांजा चिलम बनवाकर चले गए, लेकिन बाद में पीने के लिए वापस नहीं आए। शिकायत में राजन ने लिखा है कि इस कारण उसे समस्या का सामना करना पड़ रहा है। राजन ने बताया कि उसने इस संबंध में स्थानीय थाने में भी सूचना दी, परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। राजन ने हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं स्थानीय लोग शिकायत की प्रकृति को लेकर हैरानी जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से इस अनोखी शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें