शहर के केंद्रीय विद्यालय का स्थापना दिवस और वार्षिक खेलकूद कार्यक्रमों
का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने जहां खेलों के माध्यम से
प्रतिभा दिखाई, वहीं नृत्य और संगीत के मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
यहां विजेता प्रतिभागियों को एसडीएम सदर राकेश पटेल ने पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम
की शुरुआत एसडीएम राकेश पटेल ने शांति के प्रतीक कबूतर और गुब्बारे उड़ाकर
किया। इसके बाद एसडीएम ने मशाल जलाकर खेलों की शुरुआत की। यहां बच्चों ने
परेड का शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद संगीत शिक्षक आनंद कुमार मिश्रा के
निर्देशन में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत गाया।
इसके बाद छोटे बच्चों ने
एरोबिक्स और चकदे इंडिया पर अभिनय नृत्य किया। यहां बच्चों ने राजस्थानी
लोक संस्कृति पर आधारित नृत्य कालबेलिया प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर
दिया। यहां बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम कर प्रतिभा
दिखाई।
बालक और बालिकाओं की सौ मीटर दौड़, दो सौ मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़
के अलावा ताइक्वांडो के अलावा विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं में
शानदार प्रदर्शन किया। यहां छोटे बच्चों के बीच बनाना रेस, मेढक दौड़,
जूता-मोजा दौड़ और नींबू चम्मच दौड़ की प्रतियोगिता कराई गई।
इस मौके पर पर
एसडीएम सदर राकेश पटेल और विद्यालय की प्रधानाचार्य सावित्री देवी ने
विजेता प्रतिभागियों को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया। यहां दोनों
पालियों के लगभग 400 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में
विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मनोज कुमार, संगीत शिक्षक आनंद कुमार मिश्रा,
गेम कोच अनिल कुमार, राजेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, और डांस कोच कृतिका
अवस्थी सहित विद्यालय के तमाम शिक्षक उपस्थित थे।