फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शारदा में एक और घर समाया, जारी है कटान

Thu, 14 Aug 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
ग्रंट 12 में नदी में समाता मकान। स्रोत: ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। ग्रंट नंबर 12 गांव में शारदा नदी का कहर रुक नहीं रहा है। यहां नदी लगातार कटान कर रही है। भीषण कटान करती नदी खेतिहर भूमि को निगलकर आबादी की ओर आ पहुंची है। बुधवार को एक और घर नदी में समा गया। यहां अब तक एक-एक कर आधा दर्जन घर नदी में समा चुके हैं।
विज्ञापन

शारदा नदी की कटान से ग्रंट नंबर 12 गांव के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। पिछले करीब 20 दिन से यहां शारदा नदी कटान कर रही है। फसल समेत खेत भी कट रहे हैं। पिछले करीब एक सप्ताह से नदी तेजी से कटानल करती हुई आबादी की ओर बढ़ रही है। बारिश के सीजन में सिंचाई विभाग कटान रोकने के उपाय कर रहा है, पर सफलता नहीं मिल रही है। बुधवार को शिवकुमार का घर नदी में बह गया। पीड़ित परिवार खुले आसमान में आ गया। गांव के अन्य ग्रामीणों में घर कटान का डर बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें