फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चितवन निकुंज पार्क में एक शिशु और एक गैंडे की और मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल के प्रमुख चितवन राष्ट्रीय निकुंज पार्क में गैंडों के मरने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

सोमवार को एक शिशु गैंडा सहित दो नर गैंडों के शव पाए गए, जिसमें शिशु गैंडा की बाघ हमले में ओर दूसरे की प्राकृतिक कारण से मौत होने की आशंका बताई गई है। पिछले दस माह से अब तक 24 प्राकृतिक मौत से ओर 4 शिकारियों द्वारा कुल 28 गैंडों की मौत हो चुकी है।
पार्क के सूचना अधिकारी लोकेंद्र अधिकारी ने बताया कि सोमवार को पार्क के कसरा क्षेत्र के नजदीक राप्ती नदी के पास में करीब दो माह का शिशु नर गैंडा मृत अवस्था में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि उक्त शिशु की मौत बाघ के हमले से हुई है, उसकी मौत के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। दूसरा गैंडा पार्क के अमलटारी सेक्टर अंतर्गत रतनपुर में नरायनी नदी घाट की रेत में 30 वर्षीय गैंडा का शव मिला है। गैंडों के सींग और नाखून सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत माह गैंडा गणना के अनुसार नेपाल में 752 ओर चितवन राष्ट्रीय पार्क में 694 गैंडा थे, जिसमें पार्क के सुखीभार क्षेत्र में सबसे अधिक गैंडा हैं। पार्क में लगातार गैंडों की मौत होने से पार्क प्रसाशन में खलबली मची हुई है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें