फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुबहा गांव में लकड़ी बरामदगी के मामले में एक और गिरफ्तारी

Mon, 29 Jun 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
रमियाबेहड़। दुबहा गांव में शीशम की अवैध रूप से लकड़ी बरामदगी के मामले में मझगईं वन रेंज की टीम ने नामजद आरोपी तसव्वुर को सिंगाही क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

25 जून को वन विभाग ने दुबहा गांव में छापा मारकर बड़ी मात्रा में शीशम की लकड़ी, चिरान और लकड़ी काटने की मशीन बरामद की थी। मामले में कई लोगों को नामजद किया गया था। उसी क्रम में यह गिरफ्तारी की गई।
रेंजर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इनमें से एक आरोपी तसव्वुर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी में फॉरेस्टर नगेंद्र जायसवाल, फॉरेस्ट गार्ड श्याम सिंह तथा अन्य वनकर्मियों की टीम शामिल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें