फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एएनएम को टीकाकरण का माइक्रो प्लान बनाना सिखाया

Tue, 19 Aug 2025 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। स्वास्थ्य विभाग व विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से पलिया ब्लाॅक सभागार में एएनएम को नियमित टीकाकरण के माइक्रो प्लान बनाने के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें आई टीम के सदस्यों ने एएनएम को प्लान बनाने के तरीके और उसको किस तरीके से फॉलो करना है, इसकी विस्तार से जानकारियां दीं।
विज्ञापन


माइक्रो प्लान प्रशिक्षण का सीएचसी पलिया अधीक्षक डाॅ. भरत सिंह ने शुभारंभ कराया। यहां आयोजित प्रशिक्षण में जिला सर्वेलेंस अधिकारी डाॅ. विकास कुमार, ब्लाॅक माॅनीटर संजय कुमार, नीरज गुप्ता द्वारा एएनएम व एचबी को नियमित टीकाकरण के माइक्रो प्लान बनाने के बारे में बताया गया। बताया कि किस तरीके से दूरस्थ गांव व मलिन बस्ती का माइक्रो प्लान बनाना है।
इसमें बताया कि कोई भी गर्भवती मां और शून्य से पांच साल तक बच्चे का टीकाकरण छूट न जाए, इसका विशेष ध्यान रखना है और इसी को लेकर यह माइक्रो प्लान बनाना है। इस दौरान सीएचसी से पंकज अस्थाना, अंकित दीक्षित, शिवलाल, राजीव मौर्या, मुकेश समेत बड़ी संख्या में एएनएम मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें