फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में सहयोगी ले जाने पर एएनएम निलंबित

Sun, 19 Feb 2017 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- हाथ में चोट होने के कारण बेटे को ले गई थीं साथ में 
विज्ञापन

- गोला पर्यवेक्षक की शिकायत पर सीएमओ ने की कार्रवाई
 बेहजम ब्लाक की एएनएम को चुनाव ड्यूटी में अपने बेटे को साथ ले जाना महंगा पड़ गया। मतदान के दिन एएनएम के साथ उनके बेटे को देखकर गोला पर्यवेक्षक ने नाराजगी जताई और इस मामले की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से की थी। जिस पर सीएमओ ने एएनएम को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

बेहजम सीएचसी में तैनात एएनएम ज्ञानवती की चुनाव में ड्यूटी लगी थी। बताते हैं कि हाथ में चोट होने के कारण वह मतदान के दिन सहयोग की खातिर बूथ पर अपने बेटे को साथ ले गई थीं। इस दौरान निरीक्षण के लिए बूथ पर पहुंचे गोला पर्यवेक्षक ने बूथ पर बाहरी व्यक्ति को देखकर नाराजगी जताई और इसकी सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी को दी थी और एएनएम के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को लिखा था, जिस पर सीएमओ डॉ. जावेद अहमद ने एएनएम को निलंबित कर दिया है। सीएमओ का कहना है कि चुनाव  पर्यवेक्षक की शिकायत पर एएनएम को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें